आइएएनएस, नई दिल्ली। कैंसर के पारंपरिक इलाज में कीमोथेरेपी और कुछ गिनी-चुनी दवाओं का इस्तेमाल किया जाता रहा है, जिसके मरीजों को साइड इफेक्ट्स ज्यादा देखने को मिलते हैं। हाल ही में वैज्ञानिकों ने इसी चुनौती का सामना करते हुए एक नई दवा बनाई है ताकि इसके दुष्प्रभावों को बहुत हद तक कम किया जा सके। इस दवा का नाम स्मार्ट कैंसर मेडिसिन है जो मेडिकल की दुनिया में किसी बड़ी सफलता से कम नहीं।