Lifestyle
सौंफ-मिश्री भूल जाइए, खाने के बाद रोज चबाएं इलायची; सेहत से जुड़ी कई परेशानियां होंगी दूर
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय घरों में लंच या डिनर के बाद सौंफ और मिश्री खाने का चलन बहुत पुराना है। यह मुंह का स्वाद तो बदलता ही है, साथ ही ताजगी भी देता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में एक ऐसी छोटी
लेखक Nikhil Pawar25K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय घरों में लंच या डिनर के बाद सौंफ और मिश्री खाने का चलन बहुत पुराना है। यह मुंह का स्वाद तो बदलता ही है, साथ ही ताजगी भी देता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में एक ऐसी छोटी सी चीज मौजूद है, जो सौंफ-मिश्री से भी कई गुना ज्यादा फायदेमंद है? जी हां, हम बात कर रहे हैं 'हरी इलायची' की।
अक्सर हम इलायची का इस्तेमाल चाय का स्वाद बढ़ाने या मिठाइयों की महक के लिए करते हैं। मगर अगर आप रोज खाना खाने के बाद सिर्फ एक हरी इलायची अच्छी तरह चबाकर खाएं, तो यह आपके शरीर के लिए किसी जादू से कम नहीं है। आइए जानते हैं कि यह छोटी सी इलायची आपकी सेहत के लिए कैसे बड़े कमाल कर सकती है।



