लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। "कैब में बैठ गई हूं, लाइव लोकेशन भेज रही हूं, ट्रैक करते रहना!" या फिर, "भाई, मेरे इंस्टा अकाउंट का 2FA ऑन करना है, जल्दी से ओटीपी बता!" अगर आपके घर में भी हर दूसरे दिन ऐसे डायलॉग्स गूंजते हैं, तो यकीन मानिए, आपके पास भी एक डिजिटल बॉडीगार्ड मौजूद है।
90 के दशक में जहां भाई-बहन की सुरक्षा का मतलब गली के नुक्कड़ तक साथ जाना या शाम ढलने से पहले घर ले आना होता था, वहीं आज इस स्मार्टफोन वाले दौर में यह पूरी जिम्मेदारी हमारी स्क्रीन पर आ गई है। आज अपनों की सेफ्टी के लिए उनके साथ-साथ चलना जरूरी नहीं है, बल्कि उनका 'डिजिटल ढाल' बनना ज्यादा जरूरी हो गया है। आइए, इस रक्षाबंधन डिटेल में जानते हैं इस बारे में।