लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जब भी वायरल इन्फेक्शन ठीक होता है तो उसमें बुखार, बदन दर्द और थकान तो उसी समय दूर हो जाती है लेकिन खांसी सबसे आखिर में जाती है। डॉक्टर बताते हैं कि अगर वायरल इन्फेक्शन ठीक होने के बाद खांसी बनी रहे तो इसका मतलब यह नहीं कि इन्फेक्शन अभी भी है। दरअसल, वायरस जा चुका है बस कुछ समय के लिए सांस की नली संवेदनशील और जलन से प्रभावित हो जाती है।