एडिलेड, द कन्वर्सेशन। मछली और अन्य सीफूड (समुद्री खाद्य पदार्थों) के कई स्वास्थ्यकारक गुण बताए जाते रहे हैं। खाद्य शृंखला में भी उनका एक महत्वपूर्ण स्थान है। लेकिन हालिया एक अध्ययन में सीफूड और खाद्य शृंखला में आशंकित बदलाव स्थितियां विषम बना सकती हैं। अध्ययन से पता चलता है कि जलवायु परिवर्तन के कारण समय के साथ कई मछलियां और अन्य सीफूड में ओमेगा-3 की मात्रा कम होती जाएंगी। यह भी आशंका है कि अत्यधिक गर्मी पड़ने की स्थिति में ओमेगा-3 की मात्रा 50 प्रतिशत तक गिर सकती है।