Lifestyle
सिर्फ दिल ही नहीं, दिमाग और स्किन की भी कायापलट कर देगा यह एक न्यूट्रिएंट; शरीर को देता है 7 गजब फायदे
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रोसेस्ड फूड और उल्टे-सीधे खान-पान की वजह से हमारे शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी होना एक आम बात हो गई है। अक्सर हम अपनी सेहत सुधारने के लिए कैल्शियम, आयरन या वि
लेखक Digital Desk7K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रोसेस्ड फूड और उल्टे-सीधे खान-पान की वजह से हमारे शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी होना एक आम बात हो गई है। अक्सर हम अपनी सेहत सुधारने के लिए कैल्शियम, आयरन या विटामिन-डी पर तो खूब ध्यान देते हैं, लेकिन एक बेहद जरूरी पोषक तत्व को नजरअंदाज कर देते हैं, और वह है ओमेगा-3।
ओमेगा-3 एक ऐसा जरूरी फैटी एसिड है, जो चुपचाप हमारे दिल, दिमाग और त्वचा की देखभाल करता है। शरीर में इसकी कमी को दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह से ओमेगा-3 सप्लीमेंट को अपनी डेली रूटीन में शामिल करना एक शानदार कदम हो सकता है। आइए, आसान भाषा में जानते हैं कि इसे रोज लेने से शरीर को कौन-कौन से गजब के फायदे मिलते हैं।



