Lifestyle
पैरों पर दिखने वाली नीली नसों को न समझें मामूली बात, शरीर के अंदर पनप रही गंभीर बीमारी का है इशारा
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आपने अक्सर देखा होगा कि कभी पैरों या टांगों में त्वचा के ऊपर मकड़ी के आकार की नीले रंग की उभरी हुई नसें दिखाई देती हैं। कभी यह पैरों या टांगों की अपेक्षा जांघों पर ज्यादा दिखाई देती हैं या फिर
लेखक Jagran News8K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आपने अक्सर देखा होगा कि कभी पैरों या टांगों में त्वचा के ऊपर मकड़ी के आकार की नीले रंग की उभरी हुई नसें दिखाई देती हैं। कभी यह पैरों या टांगों की अपेक्षा जांघों पर ज्यादा दिखाई देती हैं या फिर टखने के पास।
डॉ. के.के. पांडेय (वरिष्ठ वैस्कुलर एवं कार्डियो थोरेसिस सर्जन, इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, नई दिल्ली) कहते हैं कि इन नसों का जमाव जांघों या फिर पैरों या टांगों पर हो तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, वरना इसके परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। ये असामान्य तरीके से त्वचा पर दिखने वाली उभरी हुई नीली नसें टांग के अंदर पनप रही बीमारियों की तरफ इशारा करती हैं।



