लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में सावन का महीना शिवभक्ति, झमाझम बारिश और हरियाली के लिए जाना जाता है। इस दौरान ज्यादातर लोग मांस-मछली और शराब से पूरी तरह दूरी बना लेते हैं।
अक्सर हम इसे सिर्फ आस्था और धर्म से जोड़कर देखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस नियम के पीछे एक बहुत ही गहरा विज्ञान भी छिपा है? आइए जानते हैं वो वैज्ञानिक कारण, जो बताते हैं कि सावन के दौरान शाकाहारी होना आपकी सेहत के लिए कितना जरूरी है।