लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अंडा प्रोटीन, विटामिन्स और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप रोज अंडा खाना शुरू कर दें, तो आपके शरीर पर क्या असर पड़ेगा? 
अंडे को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं कि कहीं इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल और वजन न बढ़ जाए, लेकिन आपको बता दें कि कई रिसर्च में साबित हो चुका है कि अंडा खाने से शरीर को काफी फायदे मिलते हैं। आइए जानें रोजाना अंडे खाने से शरीर पर कैसा असर होता है।