एपी, नई दिल्ली। क्या आपको पता है कि आसमान में सफर करने वाले पायलेट्स और फ्लाइट अटेंडेंट्स को कैंसर से जान गंवाने का सबसे ज्यादा रिस्क होता है? यह पढ़कर शायद आपको हैरानी हो, लेकिन यह सच है।
हाल ही में हुए एक शोध में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि रेडिएशन से होने वाले कैंसर से मरने का सबसे अधिक खतरा इन्हीं एयरलाइन कर्मचारियों को होता है। यह खतरा उन लोगों से भी कहीं ज्यादा है, जो जमीन पर रेडियोएक्टिव चीजों के बीच रहकर अपना काम करते हैं। आइए समझते हैं कि इस अहम रिसर्च में और क्या-क्या खुलासे हुए हैं।