लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किडनी से जुड़ी समस्याओं के बढ़ते मामले काफी गंभीर समस्या है। बिगड़ती लाइफस्टाइल और खराब डाइट के कारण किडनी को नुकसान पहुंचता है। वहीं साफ-सफाई की कमी या इन्फेक्शन की वजह से यूरिनरी ट्रैक्ट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 
ऐसे में जरूरी है कि हम यूरोलॉजिकल हेल्थ के बारे में जागरूक बनें और इनसे जुड़े मिथकों और गलतफहमियों को दूर करें। इस बारे में खुलकर बात न करने की वजह से कई गलतफहमियां लोगों के बीच फैली हैं, जिनके कारण छोटी समस्या भी गंभीर रूप ले सकती है।