Lifestyle
योग करने वालों में तंबाकू छोड़ने की संभावना 50% तक बढ़ी, AIIMS की स्टडी में सामने आए चौंकाने वाले नतीजे
प्रेट्र, नई दिल्ली। योग का अभ्यास करने से तंबाकू का प्रयोग करने वालों की उसके छोड़ने की संभावना में महत्वपूर्ण सुधार हो सकता है। साथ ही यह चिंता, अवसाद और अन्य मनोवैज्ञानिक कारकों को भी कम कर सकता है जो नशे से जुड़े होते
लेखक Jagran News5K पढ़े गए

प्रेट्र, नई दिल्ली। योग का अभ्यास करने से तंबाकू का प्रयोग करने वालों की उसके छोड़ने की संभावना में महत्वपूर्ण सुधार हो सकता है। साथ ही यह चिंता, अवसाद और अन्य मनोवैज्ञानिक कारकों को भी कम कर सकता है जो नशे से जुड़े होते हैं। यह जानकारी एम्स नई दिल्ली के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक अध्ययन में सामने आई है।
यह व्यवस्थित समीक्षा और मेटा विश्लेषण, जो इंटीग्रेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च सेंटर और कम्युनिटी मेडिसिन सेंटर के शोधकर्ताओं द्वारा किया गया, जर्नल निकोटीन एंड तंबाकू रिसर्च में प्रकाशित हुआ। अध्ययन में पाया गया कि योग का अभ्यास करने वाले तंबाकू के उपयोगकर्ताओं की तंबाकू से अस्थायी रूप से दूर रहने की संभावना उन नियंत्रण समूहों की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत अधिक थी, जिन्हें मानक हस्तक्षेप या अन्य गैर-योग दृष्टिकोण प्राप्त हुए। लेखकों ने लिखा, समीक्षा के नतीजों से पता चलता है कि तंबाकू छोड़ने के लिए योग एक काफी असरदार (लगभग 50%) उपाय हो सकता है।



