प्रेट्र, नई दिल्ली। प्रेग्नेंसी का सफर हर महिला के लिए बेहद खास होने के साथ-साथ चुनौतियों से भरा भी होता है। उसमें भी अगर महिला को पहले से कोई शारीरिक समस्या हो या फिर सेहत को अनदेखा कर दिया जाए तो यह जच्चा-बच्चा दोनों पर भारी पड़ सकता है। 
इसी संबंध में हाल ही में द लैंसेट की एक स्टडी सामने आई है, जिसके मुताबिक अगर कोई गर्भवती महिला प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में किसी मानसिक या शारीरिक बीमारी का सामना कर रही हो तो इन मामलों में मिसकैरेज का जोखिम बहुत हद तक बढ़ जाता है।