लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि खांसने, छींकने या बात करने से भी एक गंभीर बीमारी आपको अपनी चपेट में ले सकती है? जी हां, हम बात कर रहे हैं टीबी की।
हाल ही में दिल्ली से जो आंकड़े सामने आए हैं, वे बेहद डराने वाले हैं। राष्ट्रीय राजधानी में टीबी एक गंभीर चुनौती बनती जा रही है। आइए, जानते हैं दिल्ली में टीबी की मौजूदा स्थिति क्या है (Delhi TB cases) और इस गंभीर बीमारी के लक्षण पहचानकर आप खुद को कैसे बचा सकते हैं।