Lifestyle
बहस के बीच अचानक चुप क्यों हो जाते हैं कुछ लोग? आखिर क्या है इस 'साइलेंट ट्रीटमेंट' का मतलब
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि किसी बहस या लड़ाई के बीच सामने वाला व्यक्ति अचानक एकदम चुप क्यों हो जाता है? आप अपनी बात रख रहे होते हैं, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं आता। यह स्थिति किसी
लेखक Nikhil Pawar11K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि किसी बहस या लड़ाई के बीच सामने वाला व्यक्ति अचानक एकदम चुप क्यों हो जाता है? आप अपनी बात रख रहे होते हैं, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं आता। यह स्थिति किसी को भी झल्लाहट और उलझन से भर सकती है। हम अक्सर इसे अनसुना करना या घमंड मान लेते हैं।
हालांकि, मनोविज्ञान का नजरिया इससे बिल्कुल अलग है। जी हां, इस साइलेंट ट्रीटमेंट या खामोशी के पीछे इंसान के दिमाग और उसकी भावनाओं का बहुत बड़ा खेल होता है। आइए इस आर्टिकल में समझते हैं कि आखिर विवाद के समय लोग क्यों अपने होंठ सिल लेते हैं।



