प्रेट्र, नई दिल्ली। कभी सोचकर देखिए कि एक तरफ आप चाय की चुस्की ले रहे हैं और दूसरी तरफ ऑफिस का कोई काम या ऑनलाइन कोई क्लास, ये दोनों ही काम हम कितनी आसानी से कर पाते हैं। जबकि इसके पीछे हमारा दिमाग है जो न्यूरॉन्स की मदद से एक साथ कई कामों को करने में मदद करता है। 
इसी को लेकर हाल ही में एक स्टडी की गई है कि आखिर हमारा यह छोटा सा दिमाग एक साथ इतने काम इतनी कुशलता से कैसे कर पाता है और हम दिमाग में इतनी सारी बातें कैसे याद रख पाते हैं।