प्रेट्र, नई दिल्ली।  बीते कई सालों से पर्यावरण हम सभी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है, पर अब यह हमारे समाज के सबसे बुजुर्ग तबके के लिए एक बड़ा खतरा बनता जा रहा है। हाल ही में, इसे लेकर एक शोध सामने आया है जिसके मुताबिक अगर वैश्विक तापमान में थोड़ी बहुत ही वृद्धि होती है तो उसका सीधा असर बुजुर्गों की सेहत पर देखने को मिलेगा।