Lifestyle
क्या हर चोट पर जरूरी है टिटनेस का इंजेक्शन? जानिए कब पड़ती है इसकी जरूरत
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। टिटनेस के बारे में तभी ख्याल आता है जब कभी पैरों में कील चुभ जाती है या फिर खेलने के दौरान बच्चे का घुटना छिल जाता है। इसके बाद भी दुविधा बनी रहती है कि किस तरह की चोट लगने में टिटनेस का शॉट
लेखक Digital Desk23K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। टिटनेस के बारे में तभी ख्याल आता है जब कभी पैरों में कील चुभ जाती है या फिर खेलने के दौरान बच्चे का घुटना छिल जाता है। इसके बाद भी दुविधा बनी रहती है कि किस तरह की चोट लगने में टिटनेस का शॉट जरूरी और किन स्थितियों में ना लेने भी सेफ होगा। आइए इस बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।
टिटनेस है क्या?
यह एक गंभीर बीमारी है, जोकि क्लोस्ट्रीडियम टेटानी बैक्टीरिया द्वारा टॉक्सिन पैदा करने की वजह से होता है। यह बैक्टीरिया धूल-मिट्टी और जानवरों के मल में मिलता है। स्किन पर कट लगने की स्थिति में यह शरीर के अंदर चला जाता है, जिससे जबड़े व गर्दन की मसल्स सख्त होने लगती है। साथ ही दोनों में जकड़न भी हो जाती है। यही वजह है कि टिटनेस को “लॉकजॉ” भी कहते हैं। ध्यान ना देने पर ये गंभीर परेशानियां हो सकती हैं:



