Lifestyle
दिमाग में चल रही हो उथल-पुथल, तो सही प्लेलिस्ट बदल सकती है आपका मूड; जानिए कैसे काम करती है म्यूजिक थेरेपी
सीमा झा, नई दिल्ली। जेल से रिहा होने के बाद राजू पहले जैसा नहीं रहा। फिल्म 'गाइड' का यह किरदार जिंदगी के उतार-चढ़ाव से बुरी तरह थक चुका था। 'यहां कौन है तेरा, मुसाफिर जाएगा कहां, दम लेने घड़ी भर यह छैया पाएगा कहां' नेपथ्
लेखक Jagran News30K पढ़े गए

सीमा झा, नई दिल्ली। जेल से रिहा होने के बाद राजू पहले जैसा नहीं रहा। फिल्म 'गाइड' का यह किरदार जिंदगी के उतार-चढ़ाव से बुरी तरह थक चुका था। 'यहां कौन है तेरा, मुसाफिर जाएगा कहां, दम लेने घड़ी भर यह छैया पाएगा कहां' नेपथ्य में बजने वाला यह गीत उसकी मनोदशा को गहरे उभार रहा था। पर यह गीत स्वयं में एक दर्शन है। यह उन सबके लिए है जो समय से आगे निकलने की अंधी दौड़ में फंसे हैं। उन्हें भी चाहिए वही घनी छांव, जहां ठहरकर उनके मन को मिले आराम।



