Lifestyle
रोजाना केवल 3 मिनट की जॉगिंग से कम हो सकता है 13 तरह के कैंसर का जोखिम, नई स्टडी का बड़ा दावा
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मॉडर्न लाइफस्टाइल कुछ ऐसा है कि हम अपना ज्यादातर समय एक ही जगह बैठकर बिताते हैं। फिर चाहे ऐसा डेस्क जॉब की वजह से हो, फोन चलाने की गन्दी आदत के चलते हो या हमारा आलस ही क्यों न इसके लिए जिम्मे
लेखक Shweta Chauhan21K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मॉडर्न लाइफस्टाइल कुछ ऐसा है कि हम अपना ज्यादातर समय एक ही जगह बैठकर बिताते हैं। फिर चाहे ऐसा डेस्क जॉब की वजह से हो, फोन चलाने की गन्दी आदत के चलते हो या हमारा आलस ही क्यों न इसके लिए जिम्मेदार हो।
हाल ही की एक स्टडी इस आदत को लेकर बड़ी चेतावनी दे रही है और उसमें साथ इसका समाधान भी। इसके मुताबिक, लंबे समय तक एक जगह बैठे रहने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। इसमें अच्छी बात यह है कि इस खतरे से अपने रूटीन में सुधार कर बचा जा सकता है।



