प्रेट्र, नई दिल्ली। बाइपोलर विकार एक मानसिक विकार है, जो मूड, ऊर्जा स्तर और गतिविधि में अत्यधिक उतार-चढ़ाव से पहचाना जाता है। यह विकार अवसाद का कारण बन सकता है, जिसमें मूड और ऊर्जा का स्तर कम होता है या उन्माद, जिसमें मूड और गतिविधि का स्तर उच्च होता है। शोधकर्ताओं ने 116 विभिन्न बाइपोलर विकार उपचारों पर आधारित 77 मेटा विश्लेषणों की समीक्षा की है और आयु समूहों और मूड के स्टेप के आधार पर सबसे प्रभावी उपचारों की पहचान की है।