प्रेट्र, नई दिल्ली। खराब लाइफस्टाइल के चलते डायबिटीज और बढ़ता मोटापा एक बड़ा रूप लेता जा रहा है। जहां एक तरफ डायबिटीज कंट्रोल में रखने के लिए दवा लेना जरूरी है तो वहीं मोटापा कम करने के लिए भी अब लोग एक्सरसाइज पर भरोसा करने के बजाय दवाओं का सेवन बढ़ा रहे हैं। इसे लेकर हाल ही में एक स्टडी सामने आई है जो कहती है कि डायबिटीज और मोटापे की दवाइयां भले ही सेहत को फायदा दे रही हों लेकिन इससे बालों पर बुरा असर पड़ रहा है।