Lifestyle
गर्भावस्था में थकान और चक्कर को न लें हल्के में! शिशु के लिए जानलेवा हो सकती है खून की कमी
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्भावस्था में आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर में पर्याप्त स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाएं नहीं होती हैं। बता दें कि शरीर हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन का उपयोग करता
लेखक seema jha5K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्भावस्था में आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर में पर्याप्त स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाएं नहीं होती हैं। बता दें कि शरीर हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन का उपयोग करता है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाने वाला एक प्रोटीन है जो ऊतकों तक आक्सीजन पहुंचाता है।
डॉ. माला श्रीवास्तव (गाइनोकोलाजिस्ट, सर गंगाराम हास्पिटल, नई दिल्ली) बताती हैं कि गर्भावस्था के दौरान, शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ जाती है। शरीर के आयरन की मांग भी अधिक होती है। शरीर शिशु को आक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए अधिक रक्त बनाने के लिए आयरन का उपयोग करता है। ऐसे में यदि शरीर में पर्याप्त आयरन का भंडार नहीं है, तो गर्भस्थ शिशु के लिए जानलेवा स्थिति पैदा कर सकता है।



