Lifestyle
बैंगन से लेकर दूध-दही तक, सावन में कुछ चीजें खाने से क्यों मना करते हैं बड़े-बुजुर्ग? समझें साइंटिफिक लॉजिक
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है। जी हां, इस महीने में पूजा-पाठ के साथ-साथ खानपान से जुड़े कई नियम भी अपनाए जाते हैं। आपने अक्सर अपने घर के बड़े-बुजुर्गों क
लेखक Nikhil Pawar9K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है। जी हां, इस महीने में पूजा-पाठ के साथ-साथ खानपान से जुड़े कई नियम भी अपनाए जाते हैं। आपने अक्सर अपने घर के बड़े-बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि सावन के दिनों में बैंगन, दूध, दही या पत्तेदार सब्जियां नहीं खानी चाहिए।
लोग अक्सर इसे सिर्फ एक धार्मिक मान्यता मान लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे एक ठोस वैज्ञानिक कारण भी छिपा है? बता दें, सावन केवल भोलेनाथ की पूजा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि 'माइंडफुल ईटिंग' यानी सोच-समझकर खाने की आदतों से भी गहराई से जुड़ा है।



