Lifestyle
दवाओं पर कैसे रिएक्ट करता है कैंसर? नई लाइव-ट्रैकिंग तकनीक से वैज्ञानिकों को मिलेंगे सटीक जवाब
प्रेट्र, नई दिल्ली। मेडिकल साइंस ने भले ही आज कितनी भी तरक्की कर ली हो, लेकिन मौजूदा समय में वैज्ञानिक कोशिकाओं का अध्ययन उन्हें केमिकल के जरिए फिक्स या नष्ट करने के बाद ही करते हैं। इस तरीके से किसी भी गतिशील जैविक प्रक
लेखक Jagran News5K पढ़े गए

प्रेट्र, नई दिल्ली। मेडिकल साइंस ने भले ही आज कितनी भी तरक्की कर ली हो, लेकिन मौजूदा समय में वैज्ञानिक कोशिकाओं का अध्ययन उन्हें केमिकल के जरिए फिक्स या नष्ट करने के बाद ही करते हैं। इस तरीके से किसी भी गतिशील जैविक प्रक्रिया की सिर्फ एक रुकी हुई तस्वीर ही मिल पाती है।
हालांकि, जरा सोचिए, क्या हो अगर वैज्ञानिक कैंसर की कोशिकाओं को जीवित अवस्था में लाइव देख सकें? यह कोई सपना नहीं, बल्कि जल्द ही हकीकत बनने जा रहा है, जिससे दवा खोजने के नए रास्ते खुल सकते हैं।



