लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रात को बिस्तर पर जाने के बाद भी अगर देर तक करवटें बदलनी पड़ें, मन शांत न हो और सुबह उठने पर शरीर थका-थका महसूस हो, तो यह इनसोम्निया की ओर इशारा हो सकता है। आज की फास्ट लाइफ, मानसिक दबाव और अनियमित लाइफस्टाइल के कारण यह समस्या आम होती जा रही है।
अच्छी नींद न केवल शरीर को आराम देती है, बल्कि दिमाग को भी तरोताजा रखती है। ऐसे में अगर नींद पूरी न हो तो इसका असर पूरे दिन की एनर्जी और सेहत पर पड़ता है। योग के कुछ आसान आसन शरीर और मन को शांत करके नेचुरल तरीके से नींद लाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ योगासन के बारे में।