Lifestyle
बिना दवा-सर्जरी के ताउम्र मजबूत रहेंगे हड्डियां और जोड़, ऑर्थोपेडिक एक्सपर्ट ने बताया सीक्रेट फॉर्मूला
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारा शरीर रोजाना चलने, दौड़ने, सीढ़ियां चढ़ने या रोजमर्रा के बहुत से कामों से जुड़ी गतिविधियां करता है, पर ये सभी काम कितनी कुशलता से हो रहे हैं, यह पूरी तरह से हड्डियों और जोड़ों की हेल्थ पर निर
लेखक Digital Desk29K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारा शरीर रोजाना चलने, दौड़ने, सीढ़ियां चढ़ने या रोजमर्रा के बहुत से कामों से जुड़ी गतिविधियां करता है, पर ये सभी काम कितनी कुशलता से हो रहे हैं, यह पूरी तरह से हड्डियों और जोड़ों की हेल्थ पर निर्भर करता है।
अफसोस ज्यादातर लोग तब तक हड्डियों और जोड़ों के हेल्थ को नजरअंदाज करते रहते हैं, जब तक दर्द या कोई सीरियस परेशानी न बन जाए। ऐसे में हमें यह समझना जरूरी है कि बोन और ज्वाइंट्स की सही समय पर की गई देखभाल भविष्य में होने वाली कई समस्याओं से बचा सकती है।



