Lifestyle
आपके कीबोर्ड और डेस्क से भी फैल सकता है 'पिंक आई'! ऑफिस में कंजंक्टिवाइटिस से रहें सावधान
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश के मौसम में कंजंक्टिवाइटिस या पिंक आई की समस्या काफी बढ़ जाती है, लेकिन ये समस्या ऑफिस में और भी तेजी से फैल सकती है। ऑफिस का माहौल ऐसा होता है कि लोग घंटों एक ही जगह बैठकर साथ में काम
लेखक Swati Sharma21K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश के मौसम में कंजंक्टिवाइटिस या पिंक आई की समस्या काफी बढ़ जाती है, लेकिन ये समस्या ऑफिस में और भी तेजी से फैल सकती है। ऑफिस का माहौल ऐसा होता है कि लोग घंटों एक ही जगह बैठकर साथ में काम करते हैं। एक ही मीटिंग रूम, पैंट्री, प्रिंटर, टेबल आदि का इस्तेमाल करते हैं। दिनभर इन चीजों को कई लोग छूते हैं, जिससे कंजंक्टिवाइटिस फैलने का खतरा काफी बढ़ जाता है।
सावधानी और स्वच्छता में लापरवाही की वजह से ये समस्या और तेजी से फैल सकती है। इसलिए आइए जानें इस मौसम में कंजंक्टिवाइटिस की चपेट में आने से बचने के लिए क्या करना चाहिए।



