अनूप कुमार सिंह, नई दिल्ली। सुबह से शाम तक कुर्सी पर बैठकर काम करना, घंटों मोबाइल या कंप्यूटर की स्क्रीन देखना और शारीरिक गतिविधियों से दूरी टाइप 2 डायबिटीज यानी मधुमेह का खतरा बढ़ा सकती है। बच्चों में भी इसका जोखिम बढ़ रहा है। अनियमित खानपान, अत्यधिक प्रसंस्कृत भोजन, नींद की कमी और लगातार तनाव भी इसके कारक हैं।
डायबिटीज इंडेक्स के 2025 के अनुसार भारत में सभी आयु वर्गों के करीब 9.87 लाख लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। हर साल करीब 73,567 नए मामले सामने आते हैं। 20 वर्ष से कम आयु वर्ग के डायबिटीज के मरीजों की संख्या में भारत दुनिया में पहले स्थान पर है, अमेरिका दूसरे नंबर पर है।