रायटर, नई दिल्ली। लिवर की सूजन से जुड़ी बीमारी वाले ऐसे मरीज जिन पर सामान्य इलाज का पूरा असर नहीं हो रहा था, उनकी इस समस्या का समाधान शोधकर्ताओं ने ढूंढ निकाला है। दरअसल, लिवर से जुड़ी परेशानियों के बेहतर इलाज के लिए दवाओं पर परीक्षण किए गए। जिसमें एक दवा के सेवन के बाद लिवर के काम करने के तरीके में सकारात्मक प्रभाव देखा गया।