लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेल्युलाइट को दूर करने के लिए सबसे पहले जरूरी है जानना है कि यह आपकी स्किन पर उभर क्यों रहा है और इसके लिए किस तरह के साइंटिफिक उपाय किए जा सकते हैं। इसके लिए सेल्युलाइट से जुड़े ऐसे ही कुछ मिथकों को जानना और उन्हें दूर कर सही तरीके से इसे हटाने का प्रयास करना भी जरूरी है।

यह क्यों होता है

सेल्युलाइट उस स्थिति में होता है जब स्किन के अंदर कनेक्टिव टिशूज के फाइर्ब्स से फैट बाहर की तरफ निकलने लगे। असामान्य रूप से फैट का फैलाव होने से स्किन गड्डेदार या थुलथुली नजर आती है। यह आमतौर पर जांघों, हिप्स या पेट के आस-पास दिखती है।