प्रेट्र, नई दिल्ली। भारत में लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों यानी नॉन कम्युनिकेबल डिजीज का आंकड़ा साल-दर-साल बढ़ता जा रहा है। यह लोगों को अपनी खराब आदतों और रहन-सहन को गौर कर उनमें सुधार करने के लिए मजबूर कर रहा है। 
इनमें भी हाई बीपी और डायबिटीज के मामले इतने बढ़ गए हैं कि अब तो दुनिया में भारत को डायबिटीज कैपिटल तक कहा जाने लगा है। इससे जुड़ी हाल ही में एक स्टडी सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि हाई बीपी और डायबिटीज के साथ डिमेंशिया का खास कनेक्शन है। दरअसल, यह रिपोर्ट कहती है कि अगर व्यक्ति इस तरह की बीमारियों से पीड़ित न हो तो उनमें आगे चलकर उम्र बढ़ने के साथ डिमेंशिया का जोखिम बहुत हद तक कम हो जाता है।