लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में अनियमित खान-पान, लंबे समय तक बैठकर काम करना और फिजिकल एक्टिविटीज की कमी के कारण पेट की चर्बी बढ़ना एक आम समस्या बन गई है।
ऐसे में योग एक प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका है, जो शरीर को फिट रखने के साथ-साथ पेट की चर्बी कम करने में भी मदद करता है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि कई योगासन ऐसे हैं, जिन्हें शुरुआती लोग भी घर पर आसानी से कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ असरदार योगासनो के बारे में।