लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि मजबूत हड्डियों के लिए केवल कैल्शियम लेना ही काफी है, लेकिन ये बात पूरी तरह सही नहीं है। हड्डियों का स्वास्थ्य कई पोषक तत्वों, नियमित शारीरिक गतिविधि और हेल्दी लाइफ स्टाइल पर निर्भर करता है।
अगर शरीर को केवल कैल्शियम मिले, लेकिन उसे अब्जॉर्ब करने और हड्डियों तक पहुंचाने वाले दूसरे पौष्टिक तत्वों की कमी हो, तो हड्डियां समय के साथ कमजोर हो सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ जरूरी बातें, जिन्हें हर व्यक्ति को अपनी हड्डियों की सुरक्षा के लिए समझना चाहिए।