लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको पता है कि स्वाद में मीठा लगने वाला अंजीर सिर्फ एक आम फल नहीं, बल्कि एक असली 'सुपरफ्रूट' है? जी हां। ताजा हो या सूखा, अंजीर हर रूप में हमारी सेहत के लिए एक वरदान की तरह काम करता है।
इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, पोटैशियम, कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन के का खजाना छिपा है। यही वजह है कि यह हमारे सिर से लेकर पैरों तक, यानी आंखों, दिल, पाचन और हड्डियों तक, शरीर के कई अहम हिस्सों का खास खयाल रखता है। आइए, आसान भाषा में समझते हैं इसके बेमिसाल फायदों के बारे में।