Lifestyle
थायरॉइड के मरीजों के लिए खुशखबरी! सर्जरी के बाद अब जीवनभर नहीं खानी पड़ेगी दवा, डॉक्टरों ने खोजी नई तकनीक
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। थायरॉइड की सर्जरी के बाद जीवनभर हार्मोन और कई मरीजों में कैल्शियम की दवा लेने की मजबूरी अब कम हो सकती है। संजय गांधी पीजीआइ के एंडोक्राइन एवं ब्रेस्ट सर्जरी विभाग के अध्यक्ष प्रो. सबारेत्नम म
लेखक Jagran News22K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। थायरॉइड की सर्जरी के बाद जीवनभर हार्मोन और कई मरीजों में कैल्शियम की दवा लेने की मजबूरी अब कम हो सकती है। संजय गांधी पीजीआइ के एंडोक्राइन एवं ब्रेस्ट सर्जरी विभाग के अध्यक्ष प्रो. सबारेत्नम मयिलवगनन के नेतृत्व में डायरेक्ट एक्सेस माइक्रोवेव एब्लेशन (डामा) नामक नई हाइब्रिड तकनीक विकसित की गई है।
इस तकनीक का उद्देश्य थायरॉइड का स्वस्थ हिस्सा सुरक्षित रखना है, ताकि मरीज की प्राकृतिक थायरॉइड कार्यक्षमता बनी रहे और उसे जीवनभर हार्मोन रिप्लेसमेंट और कैल्शियम की दवा लेने की जरूरत से यथासंभव बचाया जा सके। यह तकनीक उन मरीजों के लिए विकसित की गई है, जिनके थायरॉइड के दोनों हिस्सों में सौम्य (बेनाइन) गांठें होती हैं। अब तक सात चयनित मरीजों पर इसका सफल उपयोग किया गया है।



