लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चिलचिलाती गर्मी के बाद जब मानसून दस्तक देता है, तो मन को तो बहुत सुकून मिलता है, लेकिन कई लोगों के लिए यह मौसम एक नई मुसीबत खड़ी कर देता है। जोड़ों में दर्द, सूजन और शरीर में अकड़न की समस्या इस दौरान आम हो जाती है।
रूमेटाइड आर्थराइटिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस के मरीजों, या पुरानी चोट वाले लोगों के लिए यह मौसम शारीरिक परेशानियां बढ़ा देता है। जी हां, बारिश के दिनों में जोड़ों का दर्द बढ़ना कोई दिमागी वहम नहीं है, बल्कि इसके पीछे पूरी तरह से वैज्ञानिक और मौसम से जुड़े बदलाव जिम्मेदार होते हैं।