लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में गुजरात में चांदीपुरा वायरस के संक्रमण ने एक बार फिर से चिंताएं बढ़ा दी हैं। इस बीमारी के प्रकोप से अब तक 22 बच्चों की जान जा चुकी है। वैसे तो यह वायरस काफी दुर्लभ है, लेकिन सालों से एक बात जो सबसे ज्यादा डराने वाली रही है, वह यह है कि महज 24 से 48 घंटे के भीतर स्थिति जानलेवा बन जाती है।
आखिर ऐसा क्यों है कि यह वायरस बड़ों की तुलना में छोटे बच्चों को ही अपना सबसे बड़ा शिकार बना रहा है? क्या बच्चे आसानी से संक्रमित हो जाते हैं या फिर वायरस उनके शरीर पर कुछ अलग तरीके से हमला करता है? आइए, समझते हैं इसके पीछे छिपे हुए वो खतरे जिन्हें माता-पिता को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।