लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कैंसर की बीमारी किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य से ही जुड़ी समस्या ही नहीं होती, बल्कि इसमें जगह, स्वास्थ्य देखभाल की व्यवस्था और जांच-उपचार की सुविधाओं की भी भूमिका होती है।
लांसेट के एक ताजा अध्ययन की मानें तो दक्षिण एशियाई देशों में बच्चों में होने वाले कुल कैंसर 37,717 में से 25,939 मामले अकेले भारत से संबंधित हैं, यानी कैंसर के 10 मामलों में से सात भारत से आते हैं। रिपोर्ट बताती है कि बच्चों में ल्यूकेमिया सबसे आम तरह का कैंसर है, यह 35 से 50 प्रतिशत मामलों में चिह्नित किया जाता है।