लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आपको गहरी नींद आने ही वाली होती है कि तभी अचानक लगता है कि आप कहीं से नीचे गिर रहे हैं। आपके शरीर को एक तेज झटका लगता है और तुरंत आंखे खुल जाती हैं।
अगर हां, तो चिंता न करें, दुनियाभर में लगभग 70% लोगों ने ऐसा कभी न कभी महसूस किया है और इसे हाइप्निक जर्क कहते हैं। अब सवाल आता है कि सोते समय ये झटके क्यों लगते हैं और इनके पीछे कारण क्या है? आइए जानें सोते समय हमारा शरीर ऐसा रिएक्शन आखिर क्यों देता है।