Lifestyle
कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचना है? अपनी डेली डाइट में आज ही शामिल करें ये 10 'सुपरफूड्स'
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, जंक फूड का बढ़ता चलन, प्रदूषण और स्ट्रेस- ये सब मिलकर हमारे शरीर को अंदर से कमजोर बना रहे हैं। इन्हीं कारणों से आज कैंसर, हार्ट डिजीज, डायबिटी
लेखक Digital Desk13K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, जंक फूड का बढ़ता चलन, प्रदूषण और स्ट्रेस- ये सब मिलकर हमारे शरीर को अंदर से कमजोर बना रहे हैं। इन्हीं कारणों से आज कैंसर, हार्ट डिजीज, डायबिटीज, मोटापा और कमजोर इम्युनिटी जैसी समस्याओं का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या हम सिर्फ दवाइयों के भरोसे बैठे रहें? बिल्कुल नहीं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हम अपनी रोजमर्रा की डाइट में थोड़ा सा बदलाव कर लें और उसे पोषण से भरपूर बना लें, तो इन बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है। इसके लिए आपको अपनी थाली में 'सुपरफूड्स' को जगह देनी होगी। सुपरफूड्स वो आहार होते हैं जिनमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।



