लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में हम सबने शॉर्टकट अपना लिए हैं, खासकर खाने-पीने के मामले में। भूख लगी तो तुरंत रेडी-टू-ईट स्नैक्स खोल लिए या कोल्ड ड्रिंक पी ली, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सहूलियत देने वाली ये चीजें हमारी सेहत से कितना बड़ा खिलवाड़ कर रही हैं?
आइए, जानते हैं कि कैसे ये 'अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स' चुपचाप हमारे युवाओं में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी की वजह बन रहे हैं।