Lifestyle
महंगे स्नैक्स भूल जाएंगे! स्वाद और सेहत का पावरहाउस है भारतीय रसोई में रखा ये 'देसी सुपरफूड'
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जब भूख अचानक सताने लगती या मन कुछ हल्का-फुल्का खाने का करता है, तब अक्सर लोग अनहेल्दी स्नैक्स की तरफ हाथ बढ़ा देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी भारतीय रसोई में ही एक ऐसा सुपर स्नैक म
लेखक Digital Desk29K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जब भूख अचानक सताने लगती या मन कुछ हल्का-फुल्का खाने का करता है, तब अक्सर लोग अनहेल्दी स्नैक्स की तरफ हाथ बढ़ा देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी भारतीय रसोई में ही एक ऐसा सुपर स्नैक मौजूद है, जो स्वाद में भी अच्छा है और सेहत के लिए भी वरदान से कम नहीं है?
जी हां, हम बात कर रहे हैं मखाने की। व्रत-उपवास से लेकर रोज की डाइट तक, मखाना स्नैक्स के रूप में काफी फायदेमंद है। यह स्वाद में भी अच्छा होता है और आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।



