लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल हड्डियों या जोड़ों में हल्का-सा भी दर्द होने पर लोग तुरंत कैल्शियम सप्लीमेंट खाना शुरू कर देते हैं। कैल्शियम बेशक हमारे शरीर के लिए एक बेहद जरूरी मिनरल है। यह न सिर्फ हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है, बल्कि हमारी मांसपेशियों, नसों और दिल के काम करने के तरीके को भी दुरुस्त रखता है।
अक्सर खराब खानपान, बढ़ती उम्र, हार्मोन्स में होने वाले बदलाव, गर्भावस्था या किसी बीमारी की वजह से शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर कैल्शियम की गोलियां या सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या बिना सोचे-समझे इसे लेना सही है? आइए इस आर्टिकल में इसके फायदों और नुकसान को समझते हैं।