लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हेल्दी रहने के लिए हम अक्सर कई तरह के सुपरफूड्स की तलाश में रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा नट भी है, जिसे सेहत का खजाना कहा जाता है? जी हां, हम बात कर रहे हैं अखरोट की।
यह सिर्फ स्वाद में ही लाजवाब नहीं है, बल्कि हमारे शरीर को अंदर से फौलादी बनाने और दिमाग को तंदुरुस्त रखने में भी इसका कोई जवाब नहीं है। इसमें मौजूद ओमेगा-3, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स हमारे पूरे शरीर पर जादुई असर डालते हैं। आइए जानते हैं कि रोजाना थोड़ी-सी मात्रा में अखरोट खाना आपकी सेहत के लिए कैसे वरदान साबित हो सकता है।