लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जिंदगी एक खूबसूरत सफर है और इस सफर को और भी हसीन बनाते हैं हमारे दोस्त, लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमारी दोस्ती का तरीका भी बदल जाता है?
बचपन की वो बेफिक्र दोस्ती से लेकर ऑफिस की समझदारी वाली दोस्ती तक, आइए आज 2 अगस्त को मनाए जा रहे Friendship Day के मौके पर जानते हैं उम्र के साथ कैसे बदलते हैं दोस्ती के रंग।