प्रेट्र, नई दिल्ली। डेंगू आमतौर पर गंभीर वायरल बीमारी है, जो अनदेखी की जाए तो एक समय बाद जानलेवा भी हो सकती है। इसे लेकर हाल ही में एक बड़ी स्टडी सामने आई है, जिसके मुताबिक भारत में डेंगू फैलाने वाले मच्छर एडीज एजिप्टी में अल्फा-साइपरमेथ्रिन के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो रही है। सरल शब्दों में कहें तो डेंगू के मच्छर अब कीटनाशकों से लड़ना सीख गए हैं, यह किसी खतरे की घंटी से कम नहीं।