Lifestyle
डाइट में दाल, राजमा और सोया प्रोडक्ट्स शामिल करने से 19% तक कम होगा High BP का रिस्क, स्टडी में खुलासा
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप खाने में दाल, राजमा, मटर या टोफू के शौकीन हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। दरअसल, 'बीएमजे न्यूट्रिशन, प्रिवेंशन एंड हेल्थ' जर्नल में प्रकाशित एक हालिया विश्लेषण
लेखक Nikhil Pawar28K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप खाने में दाल, राजमा, मटर या टोफू के शौकीन हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। दरअसल, 'बीएमजे न्यूट्रिशन, प्रिवेंशन एंड हेल्थ' जर्नल में प्रकाशित एक हालिया विश्लेषण से पता चला है कि फलियों और सोया से बनी चीजों को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाकर आप हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर समस्या को खुद से दूर रख सकते हैं।



