Lifestyle
युवाओं को खामोशी से शिकार बना रहा है फेफड़ों का कैंसर, शुरुआती लक्षणों को अनदेखा करना है सबसे बड़ी गलती
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आमतौर पर यह माना जाता रहा है कि फेफड़ों का कैंसर केवल ज्यादा उम्र वाले लोगों या फिर उन लोगों की बीमारी है, जो बहुत ज्यादा सिगरेट पीते हैं, लेकिन अब यह सोच बदलने का वक्त आ गया है।
लेखक Nikhil Pawar28K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आमतौर पर यह माना जाता रहा है कि फेफड़ों का कैंसर केवल ज्यादा उम्र वाले लोगों या फिर उन लोगों की बीमारी है, जो बहुत ज्यादा सिगरेट पीते हैं, लेकिन अब यह सोच बदलने का वक्त आ गया है।
आजकल 40 साल से कम उम्र के युवाओं में भी लंग कैंसर के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से कई मरीजों ने अपनी जिंदगी में कभी तंबाकू का सेवन नहीं किया होता है।



