Lifestyle
एक ही घर में रहकर भी रूममेट्स बन जाते हैं पार्टनर! बड़ी नहीं, ये छोटी-छोटी आदतें बनती हैं रिश्ता टूटने की वजह
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रिश्ते बनाना जितना आसान होता है, उतना ही मुश्किल उस रिश्ते को निभाना होता है। आपने अक्सर कई लोगों को कहते सुना होगा कि रिश्ते कांच से नाजुक होते हैं, क्योंकि कई बार छोटी-छोटी वजहों से भी रिश्
लेखक Digital Desk22K पढ़े गए
-1785507071235.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रिश्ते बनाना जितना आसान होता है, उतना ही मुश्किल उस रिश्ते को निभाना होता है। आपने अक्सर कई लोगों को कहते सुना होगा कि रिश्ते कांच से नाजुक होते हैं, क्योंकि कई बार छोटी-छोटी वजहों से भी रिश्तों में गहरी दरार आ जाती है।
लोगों को अक्सर लगता है कि रिश्ते बड़े झगड़ों, बड़ी गलतफहमियों या फिर जीवन में आए किसी बड़े बदलाव की वजह से टूटते हैं। लेकिन अगर गौर से देखा जाए, तो पता चलता है कि रिश्ते छोटे-छोटे, रोजमर्रा के बदलावों की वजह से टूटते हैं। एक समय ऐसा आता है जब दोनों पार्टनर एक-दूसरे से अपने मन की बात कहने से हिचकिचाने लगते हैं और एक ही घर में रहते हुए भी जीवनसाथी की तरह नहीं, बल्कि रूममेट्स की तरह रहना शुरू कर देते हैं।



